AIBE 20 Exam Kab Hoga 2025: बार काउंसलिंग ऑफ इंडिया ( BCI ) के द्वारा ऑल इंडिया बार एग्जाम इस वर्ष 2025 में आयोजित किया जाएगा। जिसका हर एक वकालत कर रहे या किए हुए छात्र को बेसब्री से इंतजार है। जिसके पीछे का मुख्य कारण यह है, कि हर एक छात्र को जो कि 3 वर्ष या 5 वर्ष की वकालत किए हुए है। उसे कोर्ट में प्रैक्टिस करने के लिए AIBE Exam उत्तीर्ण करना होगा। जिस वजह से हर एक छात्र को इस परीक्षा का इंतजार रहता है और इस वर्ष भी यह परीक्षा दिसंबर माह में आयोजित होने जा रही है।
अगर आप भी वकालत की पढ़ाई करें हुए है या कर रहे है और आप भी चाहते है कि आप कोर्ट में बैठ कर प्रैक्टिस कर सके तब आपके मन में भी यह सवाल जरूर होगा कि AIBE 20 Exam Kab Hoga 2025 ? ऐसे में हम आपको बता दें कि परीक्षा से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी सामने आ चुकी है। जिसकी सम्पूर्ण जानकारी हम आपको अपने लेख में देंगे। जिसके लिए हमारा लेख अंत तक अवश्य पढ़ें।
AIBE 20 Exam Kab Hoga 2025: Overview
| आयोजक का नाम | बार काउंसलिंग ऑफ इंडिया ( BCI ) |
| परीक्षा का नाम | ऑल इंडिया बार एग्जाम ( AIBE ) |
| संस्करण | 20 |
| अधिसूचना जारी तिथि | सितंबर 2025 |
| परीक्षा तिथि | दिसंबर 2025 |
| पात्रता | 3 वर्ष या 5 वर्ष की LLB कर रहे छात्र ( अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थी ) |
| आवेदन शुल्क | 3560 रूपये |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.allindiabarexamination.com/ |
AIBE 20 Exam Kab Hoga 2025 ?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जितने भी छात्र 3 वर्षीय LLB या 5 वर्षीय LLB कर रहे हैं। उनको कोर्टरूम में बैठने और प्रैक्टिस करने के लिए अब सिर्फ LLB की डिग्री ही नहीं बल्कि AIBE exam भी उत्तीर्ण करना होगा। जिसका इंतेज़ार आप सभी छात्रों को बेसब्री से होगा और आप जानना चाहते होंगे कि AIBE 20 Exam Kab Hoga 2025 ? ऐसे में हम आपको बता दें कि आपकी परीक्षा की अधिसूचना सितंबर माह 2025 में ही आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित हो जाएगी। जिसके बाद यह परीक्षा BCI के द्वारा दिसंबर माह में आयोजित कराई जाएगी।
AIBE 20 Exam के लिए पात्रता क्या है ?
इस परीक्षा का आयोजन उन सभी छात्रों के लिए कराया जाता है, जो कि LLB की पढ़ाई कर रहे है और अपने अंतिम सेमेस्टर में है इसके अलावा उनकी कोई एक्टिव बैकलॉग नहीं है। ऐसे छात्र ही परीक्षा में आवेदन करके परीक्षा दे सकते है। जिसके लिए आपको नीचे बताई गई प्रक्रिया की सहायता से आपको आवेदन करना होगा।
AIBE 20 Exam Apply Online कैसे करें ?
- सबसे पहले आपको इनकी आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
- अब आपको यहां पर AIBE 20 Exam Apply Online Link पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको पंजीकृत होकर लॉगिन कर लेना है।
- अब आपके सामने AIBE 20 Exam Application Form आ जाएगा।
- जिसमें मांगी गई सभी जानकारी सही से भर दें।
- अब आपको मांगे गए सभी दस्तावेजों को अपलोड कर देना है।
- इसके बाद आपको अंत में अपना शुल्क जमा करके आवेदन पत्र Submit कर देना है।
AIBE 20 Exam Application Fees कितनी है ?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जितने भी इच्छुक छात्र है जो कि इस परीक्षा में आवेदन करना चाहते है। उन्हें इसके लिए आवेदन शुल्क देना होगा। जो कि ST/SC के लिए 2560 रूपये है और GENERAL / OBC के लिए 3560 रूपये है। जिसका भुगतान आप ऑनलाइन माध्यम से कर सकते है, जिसके बाद ही आपका आवेदन सफलतापूर्वक पूरा हो पाएगा।

