AIIMS CRE 4 Vacancy 2025 : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के द्वारा CRE 4 ( कॉमन रिक्रूटमेंट टेस्ट ) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसमें इच्छुक सभी उम्मीदवार अपना आवेदन 14 नवंबर 25 से 2 दिसंबर 2025 तक आसानी से करा पाएंगे। इस भर्ती के जरिए उम्मीदवार देश के अंदर रिक्त पड़े एम्स अस्पतालों में और अन्य अस्पतालों में नॉन फैकल्टी ग्रुप बी और सी की भर्ती पा सकेंगे। इस भर्ती के आवेदन के लिए युवा को एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना आवेदन पूरा करना होगा।
आवेदन के समापन के समय आपको आवेदन शुल्क देना होगा, साथ में भर्ती के लिए कुछ पात्रता को भी निर्धारित किया गया है। जिसकी सम्पूर्ण जानकारी आज हमने आपको अपने लेख में दी है। जिससे अगर आपके मन में AIIMS CRE 4 Vacancy 2025 से जुड़ा कोई सवाल है, तो वह समाप्त हो जाएगा। जिसके लिए आपको हमारा लेख अंत तक पढ़ना है।
AIIMS CRE 4 Vacancy 2025: Overview
| संस्थान का नाम | अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( AIIMS ) |
| परीक्षा का नाम | AIIMS CRE 4 2025 |
| आवेदन की शुरुआत | 14 नवंबर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 2 दिसंबर 2025 |
| पद | नॉन फैकल्टी ग्रुप बी और ग्रुप सी |
| आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | aiimsexams.ac.in |
AIIMS CRE 4 Vacancy 2025 Details
कॉमन रिक्रूटमेंट टेस्ट को लेकर कई सारे छात्रों को सवाल था, कि इसकी भर्ती कब जारी होगी। ऐसे में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के द्वारा इसका नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। जिसके मुताबिक छात्र अपना आवेदन 14 नवंबर 2025 से करना प्रारंभ कर सकता है। जिसके बाद छात्र अपना आवेदन अंतिम तिथि 2 दिसंबर 2025 से पहले कर लेना है। इस भर्ती में देश भर के एम्स अस्पतालों में और तमाम अन्य बड़े अस्पतालों में नॉन फैकल्टी ग्रुप बी और सी के पदों पर भर्ती दी जा रही है। जिसके लिए कुल 1386 पदों पर यह रिक्तियां निकाली गई है। ऐसे में जितने भी इच्छुक उम्मीदवार है उनको एम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन पूरा कर लेना है।
AIIMS CRE 4 Vacancy 2025 के लिए पात्रता क्या है ?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस भर्ती में कई तरह के पद है, जिनके लिए पात्रता अलग अलग निर्धारित की गई है। ऐसे में आपको जिस भी पद के लिए आवेदन करना है। उसकी पात्रता आप इनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को पढ़कर जान पाएंगे।
AIIMS CRE 4 Vacancy 2025 के लिए आवेदन कैसे करें ?
- सबसे पहले आपको एम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- अब आपको यहां पर AIIMS CRE 4 Vacancy 2025 Apply Now Link पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको अपना पंजीकरण पूरा करके लॉगिन कर लेना है।
- अब आपको अपने पद का चयन करना है।
- इसके बाद आपके सामने आवेदन पत्र आ जाएगा।
- जिसमें मांगी गई सभी जानकारी और मांगे गए सभी दस्तावेजों को अपलोड कर देना है।
- अब अंत में आपको अपना आवेदन शुल्क जमा करके Submit बटन पर क्लिक करना है।
- इस तरह आपका आवेदन सफलतापूर्वक पूरा हो जाएगा।
AIIMS CRE 4 Vacancy 2025 Application Fees कितनी है ?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब आप इस भर्ती में अपना आवेदन करेंगे, तब आपको आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। यह आवेदन शुल्क जनरल और ओबीसी श्रेणी के छात्रों के लिए 3,000 रूपये निर्धारित किया गया है, अन्य एससी / एसटी / ईडब्लूएस श्रेणी के छात्रों के लिए 2400 रूपये निर्धारित हुए है। जिसका भुगतान करने के बाद ही आप अपना आवेदन सम्पूर्ण कर पाएंगे।
| Official website | Click Here |
| Homepage | Click here |
